पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • प्रदेश के 7 शहरों में पारा 440 पार अंचल में श्योपुर 44.40 सबसे गर्म

प्रदेश के 7 शहरों में पारा 440 पार अंचल में श्योपुर 44.40 सबसे गर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरे मध्यप्रदेश में गुरुवार का दिन सबसे ज्यादा तपा। जहां श्योपुर 44.4 डिग्री के साथ अंचल में सबसे गर्म रहा। वहीं प्रदेश के सात शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार रिकॉर्ड हुआ। खरगोन में पारा 45.5 डिग्री के पार पहुंच गया। यहां तपन ने सबसे ज्यादा परेशान किया। दतिया में पारा 44, ग्वालियर में 43.8, मुरैना में 43 एवं शिवपुरी व भिंड में 42 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने आशंका जताई है कि उत्तर भारत में बदले मौसम से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार और शनिवार को धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

इसलिए बढ़ रहा तापमान

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके नायक ने बताया कि पूरे प्रदेश में तीन-चार दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान दो-तीन डिग्री ऊपर जा सकता है। राजस्थान समेत आस-पास कोई सिस्टम नहीं है। लोकल हीट से तापमान बढ़ने को मानसून एडवांसमेंट भी कहते हैं। संकेत मिल रहे हैं कि मानसून इसी हफ्ते अंडमान पहुंच सकता है।

ये शहर ज्यादा तपे

खबरें और भी हैं...