पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • राजस्थान से चली गर्म हवा, 1.8 डिग्री चढ़ा पारा 43.8o पर पहुंचा, बूंदाबांदी के आसार

राजस्थान से चली गर्म हवा, 1.8 डिग्री चढ़ा पारा 43.8o पर पहुंचा, बूंदाबांदी के आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा के चलते गुरुवार को फिर से पारा चढ़ गया। दोपहर 12 बजे के बाद चिलचिलाती धूप से लोग बेचैन नजर आए। इतना ही नहीं, व्यस्त रहने वाली शहर की मुख्य सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसर गया। हालांकि राजस्थान में ऊपरी हवा में बने चक्रवात के असर से शहर में दोपहर 2:30 बजे के बाद बादल छा गए। लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गर्म हवा के चलते दिन का तापमान बढ़त के साथ दर्ज हुआ।

पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। सुबह की आर्द्रता 52 फीसदी रही। यह सामान्य से 15 फीसदी अधिक रही। शाम की आर्द्रता 24 फीसदी रही। यह सामान्य से 6 फीसदी अधिक रही।

आगे क्या: मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। साथ ही बादल छाने के साथ कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...