साइंस कॉलेज में बीएससी फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री काेर्स शुरू करने की मंजूरी उच्च शिक्षा विभाग ने दे दी है। लेकिन यूनिवर्सिटी के अफसर इसके लिए तैयार नहीं है। जेयू के डीसीडीसी प्रो. डीडी अग्रवाल का कहना है कि कॉलेज, लाइफ साइंस व फिजिकल साइंस फैकल्टी के विषय एक ग्रुप में मिलाकर बीएससी में छात्रों को एडमिशन देना चाहता है। जबकि दो फैकल्टी के कोर्स एक ग्रुप में नहीं मिलाए जा सकते, इसलिए बीएससी फॉर्मास्युटिकल कोर्स शुरू करने के लिए संबद्धता नहीं दी जा रही। डीसीडीसी ने कहा, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीपीएस जादौन ने इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री व केमिस्ट्री विषय के साथ बीएससी शुरू करने की संबद्धता मांगी है, इसलिए हमने रोक लगाई है। वहीं प्रिंसिपल डॉ. जादौन का कहना है कि वह छात्रों के लिए रोजगारमूलक कोर्स शुरू करना चाहते हैं। लेकिन जेयू के अफसर अड़ंगा लगा रहे हैं।