जीवाजी यूनिवर्सिटी की अध्ययनशालाओं में संचालित यूजी, पीजी में 10 व एमफिल कोर्स 5 से कम एडमिशन होने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ऐसे कोर्स बंद कर सकती है। जेयू ने प्रवेश अधिसूचना में इस तरह की जानकारी दी है। जेयू के प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. एके श्रीवास्तव का कहना है कि कोर्स बंद करने पर छात्र की एडमिशन फीस वापस कर दी जाएगी। दरअसल, जेयू में कई ऐसे कोर्स हैं जिनमें बहुत कम छात्र एडमिशन लेते हैं।
इनमें कम होते हैं एडमिशन
जेयू में संचालित एमए ज्योतिर्विज्ञान, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमजेएमसी, एमए एजुकेशन, एमएससी इलेक्ट्रानिक्स, एमएससी बायोकेमिस्ट्री व एमएससी रिमोट सेंसिंग जैसे कई कोर्स हैं जिनकी आधी सीटें भी नहीं भर पातीं। इससे जेयू प्रशासन ने कहा है कि जिन कोर्स में एडमिशन कम होंगे, उनका संचालन नहीं किया जाएगा।