पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • मिट्टी से बनी प्रतिमा ही है शास्त्र सम्मत, पीओपी मतलब महापाप

मिट्टी से बनी प्रतिमा ही है शास्त्र सम्मत, पीओपी मतलब महापाप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्र, गणेशोत्सव या अन्य उत्सव में पीओपी की जगह मिट्टी की मूर्ति स्थापित करना ही शास्त्र सम्मत है। पूजा के लिए अस्थायी तौर पर विराजित प्रतिमा का यदि विधि विधान से विसर्जन नहीं किया जाता है तो साधक को जनधन हानि की बात शास्त्र कहते हैं। पीओपी की मूर्ति का पूजन, विसर्जन जलीय जीव व पर्यावरण के लिए हानिकारक है। यह कहना है शास्त्रों के ज्ञाताओं का। गुरुवार को दैनिक भास्कर में रमौआ डेम में विसर्जन के 229 दिन बाद भी देवी प्रतिमा न घुलने वाला फोटो प्रकाशित हुआ था, जिसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया हुई है।

ज्योतिष विज्ञान अध्ययन शाला विक्रम विवि उज्जैन के प्राध्यापक डॉ. राजेश्वर शास्त्री मुसलगांवकर के अनुसार, शास्त्रों में कहा गया है कि मिट्टी की बनी प्रतिमा को बहते हुए दरिया में प्रवाहित करना चाहिए। जो लोग पीओपी से बनी मूर्तियों का जो पूजन करते हैं या करवाते हैं। वह दोनों ही महापातक (घोर पाप) के अधिकारी हैं। ज्योतिषाचार्य पं. विजयभूषण वेदार्थी ने कहा, मिट्टी की बनी मूर्तियों में चल प्रतिष्ठा कुछ समय अवधि के लिए की जाती है। पीओपी की मूर्ति का जलाशय में विधि पूर्वक विसर्जन न हो तो साधक को जन-धन हानि की संभावना रहती है।

किसने क्या कहा

पीओपी की मूर्ति से बनते हैं पाप के भागी: गंगादास की बड़ी शाला के महंत रामसेवक दास महाराज, दादाजी धर्मपुरी धाम के संत रमेश लाल और संत कृपाल सिंह का कहना है कि मिट्टी की मूर्ति स्थापित करना शस्त्र सम्मत है। पीओपी की मूर्तियां पानी में गलती नहीं हैं बल्कि उसे दूषित करती हैं।

देंगे सम्मानपूर्वक विसर्जन का संदेश: अचलेश्वर न्यास के अध्यक्ष हरीदास अग्रवाल का कहना है कि अचलेश्वर न्यास, मंदिर में प्रतिदिन यह संदेश देगा कि मिट्टी की इतनी बड़ी स्थापित करें, जिसे आप सम्मान पूर्वक विसर्जित कर सकें।

मिट्टी की प्रतिमा स्थापना की अपील करेंगे : नवदुर्गा उत्सव समिति दाल बाजार के पदाधिकारी मनीष बांदिल ने कहा, हम लोगों से अब अपील करेंगे कि वह मिट्टी की मूर्ति ही स्थापित करें।

सोशल मीडिया पर गुस्सा

अर्चना बाघमारे - पीओपी की मूर्ति घुलती नहीं है। लोगों को चाहिए कि मिट्टी की छोटी मूर्ति स्थापित करें। भास्कर में प्रकाशित चित्र को देखकर मन दुखी हुआ।

डॉ. प्रवीण अग्रवाल- लोगों को अपनी सोच में परिवर्तन लाना चाहिए। भास्कर का फोटो एक संदेश देने का कार्य कर रहा है।

गणेश प्रजापति- देवी मां की ऐसी हालत देख मन बहुत दुखी हुआ।

खबरें और भी हैं...