ग्वालियर| माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हायर सेकंडरी के रिजल्ट में जिन छात्रों की पूरक आई है, वे भी यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिले में हायर सेकंडरी के लगभग 3800 छात्रों का परिणाम पूरक है। यह छात्र यूजी कोर्स में प्रावधिक एडमिशन के लिए उच्च शिक्षा विभाग के ई-प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इन छात्रों को अंतिम चरण में खाली सीट होने पर एडमिशन दिया जाएगा। यदि छात्र 4 जुलाई को होने वाली पूरक परीक्षा में पास हो जाते हैं तो उनका एडमिशन सत्र 2018-19 में नियमित हो जाएगा। इससे छात्रों की साल बर्बाद होने से बच जाएगी।