पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • रेट्रो थीम पर हुई फेयरवेल, छात्र छात्राओं ने याद किए बीते दिन

रेट्रो थीम पर हुई फेयरवेल, छात्र छात्राओं ने याद किए बीते दिन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेट्रो थीम पर ब्लैक एंड व्हाइट बैलून से सजा कैंपस, इसमें प्रॉप का उपयोग भी किया गया। साथ में खाना थीम से लेकर छात्र-छात्राओं ने अन्य थीम पर डांस किया और बीते दिन याद किए। गुरुवार को फाइन आर्ट कॉलेज में फेयरवेल का आयोजन किया गया। इसमें एमएफए और बीएफए फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर स्टूडेंट्स के स्वागत से हुई। इसके बाद जूनियर्स ने उनके सम्मान में गीत गाए और आगे नृत्य भी हुआ। इस अवसर पर संस्थान के फैकल्टी मेंबर के अलावा बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

मार्गदर्शन लेने आते रहेंगे: सीनियर छात्र-छात्राओं ने कहा कि कॉलेज उनका दूसरा घर रहा है। यहां वे समय-समय पर मार्गदर्शन लेने आते रहेंगे। वहीं फैकल्टी मेंबर ने भी कहा कि आप कभी भी आएं।

फाइन आर्ट कॉलेज में गुरुवार को एमएफए और बीएफए फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को फेयरवेल दी गई

Students ‌Farewell

फेयरवेल के दौरान सेल्फी लेतीं छात्राएं।

बॉक्स से जो पर्ची निकली, उस थीम पर स्टूडेंट्स ने डांस किया।

प्रॉप का किया उपयोग

फेयरवेल में विभिन्न गतिविधियां हुईं। डांस में स्टूडेंट्स ने विभिन्न तरह के प्रॉप का उपयोग किया। यह डांस पूरी तरह बॉलीवुड स्टाइल पर आधारित रहा। इसके बाद जूनियर और सीनियर ने किस्से भी साझा किए। स्टूडेंट्स ने कहा कि कैंपस में बिताया एक-एक पल उन्हें याद है। हम भले ही यहां से पास आउट हो रहे हैं लेकिन हमारे जेहन में यहां की यादें हमेशा ताजा रहेंगी।

खबरें और भी हैं...