ग्वालियर | ग्वालियर पुस्तक मेले में गुरुवार को बाल साहित्य पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में बाल साहित्य की आवश्यकता है। इसके जरिए ही बच्चों को साहित्य से जोड़ा जा सकता है और साहित्य के प्रति रुचि पैदा की जा सकती है। साहित्य समाज का दर्पण है, इसलिए बच्चों को इसके लिए प्रेरित करना होगा। इससे पहले दोपहर में सृजनात्मक लेखन पर कार्यशाला हुई। इसमें वक्ताओं ने युवाओं को सूजनात्मक लेखन की बारीकियां बताईं और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इसके अलावा शहरवासी गुरुवार को भी पुस्तक बाजार में विभिन्न तरह की पुस्तक लेने पहुंचे। विक्रेताओं का कहना है कि ग्वालियर में पुस्तक पढ़ने वालों की संख्या बेहतर है। यही वजह है कि लोग बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं।