स्पोर्ट्स रिपोर्टर|ग्वालियर. शिक्षा के साथ खेलों का जीवन में विशेष महत्व है। वर्तमान समय में खेलों में भी रोजगार के सुनहरे अवसर हैं। आवश्यकता है खुद को साबित कर उन अवसरों को भुनाने की। यह बात प्रदेश की खेल मंत्री यशोधराराजे सिंधिया ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ समारोह में खिलाड़ियों काे संबाेधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही। अध्यक्षता साडा अध्यक्ष राकेश जादौन ने की, जबकि सभापति राकेश माहौर और विधायक सत्यपाल सिकरवार विशिष्ट अतिथि बतौर उपस्थित रहे। जन उत्थान न्यास द्वारा एमएलबी कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को अतिथियों ने प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों को किट वितरित कर किया। कार्यक्रम का संचालन न्यास के अध्यक्ष सतीश सिकरवार ने किया। इस दौरान महिला अभिभाषक और ग्वालियर टीम ने मैत्री मैच खेला।
क्रिकेट खेलकर टूर्नामेंट का शुभारंभ करती हुईं यशोधराराजे सिंधिया