पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिवम की बल्लेबाजी से हारी ऋिष गालव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | मैन ऑफ द मैच शिवम (40*) की जिम्मेदाराना बल्लेबाजी के दम पर मास्टर ब्लास्टर एकादश ने टी-20 अंडर 12 क्रिकेट सीरीज में ऋषि गालव एकादश को 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाया। ऋषि गालव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। विपक्षी गेंदबाजों के आगे ऋिष गालव 3/129 रन ही बना सकी। विकास ने सर्वाधिक 43, राघव ने 37 और पुरू ने 32* रन बनाए। अंश ने दो और प्रगल ने एक विकेट लिया। जवाब में मास्टर ब्लास्टर ने शिवम के 40* रन, रोहन 30 रन, कार्तिक 21 रन और रोनक के 20* रन की बदौलत 4/130 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

खबरें और भी हैं...