ऑल इंडिया आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने मप्र का प्रतिनिधित्व करते हुए 11 पदक जीते। साथ ही इस चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले चार आर्म रेसलर्स ने इंटरनेशनल के लिए क्वालिफाई कर प्रदेश का नाम रोशन किया। ग्वालियर आर्म रेसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे ने बताया कि लखनऊ में विगत दिवस संपन्न हुई इस चैंपियनशिप में अशविंद रजक ने 55 किग्रा में दो गोल्ड और एक रजत पदक जीता। इसी वजन वर्ग में सुजीत कुमार ने 1 गोल्ड तथा उमेश पाल ने 1 रजत जीता। 75 किग्रा में सचिन गोयल ने दो गोल्ड और एक कांस्य अपने नाम किया। मनीष कुमार ने भी दो गोल्ड जीतकर दुबई में 14 अगस्त से होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए अपना नाम नेशनल टीम में लिखाया।