सदर्न के चक्कों से निकली चिंगारी, आंतरी पर रोकी ट्रेन
ग्वालियर से झांसी की ओर जा रही सदर्न एक्सप्रेस में शुक्रवार को सुबह संदलपुर के पास चक्कों से चिंगारी निकलने पर ट्रेन को आंतरी स्टेशन पर रोक दिया गया। बाद में ट्रेन को 30 मिनट रोक कर चक्कों के परीक्षण के बाद झांसी की ओर रवाना किया गया।
ग्वालियर स्टेशन से शुक्रवार को सुबह 3.48 बजे रवाना हुई सदर्न एक्सप्रेस में शाम 4 बजे के बाद संदलपुर के पास से निकलते समय गेटमैन ने ट्रेन के चक्कों से चिंगारियां निकलते देखीं। इस पर गेटमैन ने तत्काल आंतरी स्टेशन पर सूचना दी। ट्रेन के आंतरी पहुंचने पर ड्राइवर को सूचना देकर ट्रेन को रोका गया। बाद में ट्रेन के चक्कों का परीक्षण करने के बाद ट्रेन को 4.50 बजे रवाना किया गया। ट्रेन सुबह 6.10 बजे झांसी पहुंची।