निगम में डब्ल्यूएचओ और कर्मचारी के तबादले
निगम में डब्ल्यूएचओ और कर्मचारी के तबादले
ग्वालियर | शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 45 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। नगर निगम के इन कर्मचारियों में स्थायी के अलावा आउटसोर्स पर काम करने वाले सफाई संरक्षक शामिल हैं। स्वास्थ्य एवं मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि डब्ल्यूएचओ, सफाई दरोगा और सफाई संरक्षकों के तबादले किए गए हैं। 29 स्थायी कर्मचारी और 16 आउटसोर्स सफाई संरक्षक हैं।
निधन: कामतालाल
ग्वालियर | वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के सदस्य कामतालाल का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार को सुबह 11 बजे बेहरा संतर मुरार से मुरार मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।