स्वामी गौतमानंद महाराज देंगे भक्तों को दीक्षा
स्वामी गौतमानंद महाराज देंगे भक्तों को दीक्षा
सिटी रिपोर्टर|ग्वालियर
रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के सह संघाध्यक्ष स्वामी गौतमानंद महाराज 3 मई को शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदीप्तानंद महाराज ने बताया कि 3 मई शाम को महाराज जी के प्रवचन, सत्संग और दीक्षार्थियों के साथ संवाद होगा। 4 मई को सुबह 7.30 बजे से दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से दीक्षार्थियों के लिए प्रसादी का वितरण होगा। जो भी इच्छुक भक्त स्वामी जी से दीक्षा लेना चाहता है तो वह थाटीपुर स्थित आश्रम में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक संपर्क कर सकता है।