सच्चे मन से की गई प्रार्थना जरूर सफल होती है: गंगाराम
ग्वालियर |संकट मोचन हनुमान मंदिर गोलपाड़ा किलागेट पर चल रहे 31 दिवसीय हनुमत जन्मोत्सव के 14वें दिन पार्षद व पूर्व सभापति गंगाराम बघेले एवं राजेश तोमर मंदिर पहुंचे। श्री बघेले ने चरण सेवक जगवीर सिहं तोमर एवं मंदिर में उपस्थिति भक्तगणों से कहा कि सच्चे मन और सामूहिक रूप से की गई प्रार्थना को भगवान जरूर सुनते हैं। मंदिर में प्रतिदिन किए जा रहे अखंड पाठ एवं हवन-यज्ञ से पैदा होने वाली ऊर्जा से शहर में अच्छी बारिश जरूर होगी। शुक्रवार को 13वें अखंड पाठ का समापन के साथ ही 14वां अखंड पाठ प्रारंभ हुआ।
कायस्थ परिचय सम्मेलन के लिए फॉर्म का वितरण शुरू
कायस्थ महापंचायत ग्रेटर ग्वालियर द्वारा 20वें युवक-युवती परिचय सम्मेलन के फॉर्म का वितरण शुरू कर दिया गया है। महासचिव डॉ.राकेश रायजादा, राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए फार्म जयेंद्रगंज में भटनागर ऑप्टीकल्स, दीनदयाल नगर में एडवोकेट डॉ.धर्मेंद्र सक्सेना, मुरार में केजी चिल्ड्रन स्कूल एवं सिटी सेंटर पर संदीप सक्सेना सोमिल अपार्टमेंट से वितरित किए जा रहे हैं। सम्मेलन 12 मई को रानी लक्ष्मीबाई स्टेच्यू के सामने वाले मैदान पर आयोजित किया जाएगा।