पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • मकान से मीटर हटाने के बाद भी भेज दिया 44 हजार का बिल, शिकायत

मकान से मीटर हटाने के बाद भी भेज दिया 44 हजार का बिल, शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | बिजली कंपनी ने ट्रांसपोर्ट नगर निवासी मनीराम किरार के यहां से मीटर हटाने के बाद 44 हजार से अधिक का बिल भेज दिया। उपभोक्ता ने अपना बिल ठीक कराने के लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों के कई चक्कर लगाए। जब उसका बिल ठीक नहीं हुआ तो वह शुक्रवार को आयोजित बिजली फोरम में पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। फोरम ने उपभोक्ता का मामला सुनवाई में ले लिया है। इसके अलावा एक डेयरी व्यवसायी कनेक्शन के लिए बिजली कंपनी के लगातार चक्कर काटने के बाद फोरम में पहुंचा। बिजली फोरम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने शुक्रवार को उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण किया। शुक्रवार को फोरम के सदस्यों ने 31 मामलों की सुनवाई की। वहीं बिजली के कनेक्शन के लिए डेयरी व्यापारी शैलेंद्र वर्मा दिसंबर-2017 से बिजली कंपनी के चक्कर काट रहे हैं। बिजली कनेक्शन के लिए श्री वर्मा ने बिजली कंपनी को 5,500 रुपए भी जमा करा दिए। इसके बाद भी उन्हें बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा। बिजली कर्मचारी उनकी दुकान का सर्वे सहित सारी औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...