नर्सिग छात्र जेयू में घुसकर हंगामा नहीं करें इसके लिए
नर्सिग छात्र जेयू में घुसकर हंगामा नहीं करें इसके लिए दूसरे दिन भी रही कड़ी सुरक्षा
ग्वालियर | जीवाजी यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के अंदर घुसकर छात्र हंगामा नहीं कर सकें इसके लिए दूसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। जेयू के प्रशासनिक द्वार में डंडाधारी गार्डों को तैनात किया गया था। यहां सिक्योरिटी गार्ड छात्रों से पूछताछ करने के बाद ही अंदर जाने दे रहे थे। जेयू के अफसरों को डर था कि कहीं नर्सिंग छात्र कॉपियों का रिव्यू कराने की मांग को लेकर हंगामा करने के लिए नहीं आ जाएं। इसके लिए छात्रों से पूछताछ कर ही प्रशासनिक भवन के अंदर जाने दिया जा रहा था। हालांकि दोपहर 12 बजे डंडाधारी गार्डों को प्रशासनिक भवन के गेट से हटा दिया गया।