रजिस्ट्रार बोले- बिजली-पानी की बचत करो, खुद टेबल लाइट जलाकर किया काम
रजिस्ट्रार बोले- बिजली-पानी की बचत करो, खुद टेबल लाइट जलाकर किया काम
ग्वालियर| जीवाजी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा ने शुक्रवार को अफसरों के साथ टाइम लिमिट बैठक की। इस दौरान उन्होंने अफसर व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी में बिजली की बचत व पानी को संरक्षित करने का काम करना चाहिए। इसकी शुरुआत रजिस्ट्रार ने खुद करते हुए कार्यालय की बिना जरूरी सभी लाइट बंद कर केवल टेबल लैंप जलाकर काम किया। इसके साथ ही कैंपस में 30 स्थानों पर बाेरिंग हैं। इनमें से कुछ सूख भी चुकी हैं। इस पर रजिस्ट्रार ने कहा कि गर्मी में पानी की किल्लत को देखते हुए बोरिंग सुबह व शाम सिर्फ 2 घंटे के लिए चालू की जाए।
कर्मचारी छुट्टी के दिन भी करेंगे सीएम हेल्पलाइन की समस्याओं का निराकरण
ग्वालियर|जेयू में कर्मचारियों की हड़ताल भले ही खत्म हो गई है। लेकिन सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने में अफसर व कर्मचारी अब भी लापरवाही बरते रहे हैं। सभी लेवल पर सीएम हेल्पलाइन की 685 शिकायतें हैं जिनका निराकरण करने के लिए अफसर व कर्मचारियों को छुट्टी के दिन शनिवार व रविवार को सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक काम करने के निर्देश दिए हैं। सबसे अधिक शिकायतें एल-3 लेवल में 235 व एल-4 में 230 शिकायतें दर्ज हैं।
शाम को मिलती है मार्कशीट उसी दिन कैसे कराएं जांच
ग्वालियर| रजिस्ट्रार आनंद मिश्रा ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे करेक्शन सेल का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएससी शाखा के कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार से कहा कि बीएससी की 250 मार्कशीट तैयार कर देना है। लेकिन उन्हें कंप्यूटर सेल द्वारा मार्कशीट बनाकर शाम 5:30 बजे के बाद दी जाती हैं। ऐसे में वह मार्कशीट की जांच करने के बाद परीक्षा व गोपनीय विभाग में कब भेजेंगे।