बदनापुरा में संदेही पकड़ने के लिए आई पुलिस से झूमा-झटकी, एक पकड़ा
बदनापुरा में संदेही पकड़ने के लिए आई पुलिस से झूमा-झटकी, एक पकड़ा
ग्वालियर| राजगढ़ में एक बालिका के अपहरण के संदेह में बदनापुरा से संदेही को पकड़ने आई पुलिस के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की कर दी। इस धक्का-मुक्की में आरोपी भाग निकला। पुरानी छावनी थाने की पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जिस संदेही को पकड़ने के लिए राजगढ़ पुलिस आई थी वह भाग निकला।
पुरानी छावनी थाने की पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर बदनापुरा में रहने वाले अशाेक कंजर को पकड़ने के लिए राजगढ़ के नरसिंहगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर जयपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस आई थी। पुरानी छावनी थाने की पुलिस को सूचना देने के साथ ही राजगढ़ पुलिस बदनापुरा पहुंच गई। यहां पर संदेही अशोक कंजर पुलिस को मिल गया था। लेकिन बदनापुरा में रहने वाले कालू, राहुल तथा इनके साथ 5-6 अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और संदेही अशोक को वहां से भगा दिया। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर जयपाल सिंह की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करने के साथ ही दोबारा दबिश दी आैर एक आरोपी राहुल कंजर को गिरफ्तार कर लिया।