पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • इंटैक कराएगी घड़ियाल सेंक्चुरी की सैर

इंटैक कराएगी घड़ियाल सेंक्चुरी की सैर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को शहर की दो संस्थाएं युवाओं को विजिट कराएगी। इनमें हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से मुरैना स्थित देवरी घड़ियाल सेंक्चुरी का भ्रमण कराया जाएगा। वही जय विलास म्यूजियम की ओर से हेरिटेज विजिट कराई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

हेरिटेज फाउंडेशन

संस्था की अोर से इस विजिट प्रोग्राम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसमें स्टूडेंट्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन Theheritageedu@gmail.com या फिर intachgwalior@gmail.com पर करा सकते हैं। प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर विकास सिंह ने बताया कि इसमें शामिल स्टूडेंट्स को 18 अप्रैल को विजिट कराई जाएगी। इसी क्रम में 21 अप्रैल को नुक्कड़ नाटक किया जाएगा। माय सिटी माय हेरिटेज थीम पर होने वाले इस प्रोग्राम में युवा प्रस्तुति दे सकते हैं।

जय विलास म्यूजियम

महाराजा जीवाजी राव सिंधिया म्यूजियम की ओर से विश्व विरासत दिवस पर मितावली, पड़ावली सहित बटेश्वरा का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए प्रतिभागी 17 अप्रैल तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जय विलास म्यूजियम में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक करा सकते हैं। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स में अंचल की विरासत से रूबरू कराना है।

खबरें और भी हैं...