पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 20 से कला समूह महोत्सव होगा नाटक और बैले डांस

20 से कला समूह महोत्सव होगा नाटक और बैले डांस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंगमंच को समर्पित संस्था कला समूह इस बार वार्षिक महोत्सव काे यादगार बनाने जा रहा है। इस बार यह महोत्सव पूरे दिन तीन दिन तक चलेगा। इस महोत्सव के अंतर्गत रोजाना एक नाटक के मंचन के साथ-साथ कला समूह के कलाकार स्पेशल बैले की भी प्रस्तुति देंगे। हर साल यह महोत्सव मार्च के अंतिम सप्ताह में होता था, लेकिन उस समय एक्जाम होने के कारण अधिकांश युवा इससे वंचित रह जाते थे। इसे देखते हुए इस बार यह महोत्सव 20 अप्रैल से होगा। इस महोत्सव का शुभारंभ 20 अप्रैल को ग्वालियर संभागीय आयुक्त बीएम शर्मा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे करेंगे। इस दौरान कला समूह के सीनियर कलाकार भी शामिल होंगे। साथ ही उन कलाकारों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है, जो कि इस समय टेलीविजन, रंगमंच और बॉलीवुड में इस संस्था का नाम रोशन कर रहे हैं। इस महोत्सव के अंतर्गत पहली बार कला समूह के कलाकार लौहपुरुष सरदार पटेल पर आधारित नाटक करेंगे।

कला समूह में पहली बार 20 अप्रैल को सरदार पटेल पर आधारित नाटक का भी मंचन किया जाएगा

Theater Fest 2018

ये होंगे कार्यक्रम

दिनांक-20 अप्रैल (शुक्रवार)

यह होगा: तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ शाम 6 बजे से होगा। इस दिन कला समूह के कलाकार नाटक सरदार पटेल का मंचन करेंगे। इसमें देश के लिए सरदार पटेल के योगदान और देश के आजाद होने के बाद अलग-अलग रियासतों को उन्होंने इस प्रकार जोड़ा इसे दिखाया जाएगा।

दिनांक-21 अप्रैल (शनिवार)

यह होगा: इस दिन कला समूह की स्पेशल प्रस्तुति होगी। इसमें कला समूह के कलाकार बैले नृत्य की प्रस्तुति देंगे। यह प्रस्तुति एक घंटे की रहेगी। इसमें कलाकार नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रकृति, वन्यजीव, जल संरक्षण आदि का संदेश देंगे। साथ ही कलाकार बैले डांस की खासियत और इसकी उत्पति के बारे में भी बताएंगे।

दिनांक-22 अप्रैल (रविवार)

यह होगा: समापन समारोह के दिन नाटक श्याम एक बार तुम फिर आ जाते का मंचन किया जाएगा। डेढ़ घंटे के इस नाटक में आज के दौर की स्थिति को दिखाया जाएगा। इन नृत्य नाटिका और नाटका का निर्देशन कला समूह के हौजाई गंबा सिंह करेंगे।

खबरें और भी हैं...