यूजीसी टीचर्स को देगी ऑनलाइन ट्रेनिंग
ग्वालियर | उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को विश्वस्तरीय बनाने में जुटी केंद्र सरकार ग्रेडेड ऑटोनॉमी और इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस के बाद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के सभी शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देगी। इसके तहत, करीब 13 लाख शिक्षकों को उनके विषय के अनुसार ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रक्रिया अगले अकादमिक वर्ष से शुरू कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) इसके लिए नोडल संस्था होगा। साथ ही टीचर्स को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।