पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

NCHMCT में आवेदन की अंतिम तिथि आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग प्रौद्योगिकी परिषद (एनसीएचएमसीटी) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम-2018 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के 58 इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में संचालित पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। इस परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल को होगा। अंग्रेजी के साथ 12वीं उत्तीर्ण या इस वर्ष अध्ययनरत छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। एनसीएचएम जेईई में सफल विद्यार्थी लखनऊ, पुणे, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, चंडीगढ़, गोवा सहित देशभर के अन्य आईएचएम में होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग मैनेजमेंट आदि पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 800 रुपए रखा गया है।

खबरें और भी हैं...