पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • प्रतिभा चयन में हुए 5 हजार रजिस्ट्रेशन

प्रतिभा चयन में हुए 5 हजार रजिस्ट्रेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा भारत में पहली बार प्रतिभा चयन के लिए अंतर्राष्ट्रीय-स्तर के फिटनेस टेस्टिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। प्रदेश की विभिन्न खेल अकादमियों में प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए प्रतिभा चयन शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया 9 जून तक रहेगी। इसमें अभी तक 5 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसमें प्रतिभागियों का चयन तीन चरण में किया जाएगा। सामान्य शारीरिक योग्यता को दो चरणों में बांटा गया है। है। पहले चरण में सहनशक्ति, लचीलापन, बॉडी मॉस इंडेक्स और दूसरे में वर्टिकल जम्प, हैंड ग्रिप स्ट्रेंथ, रिएक्शन टाइम टेस्ट को जांचा जाएगा। तीसरे चरण में संबंधित खेल में प्रतिभाओं को परखा जाता है। इस टेस्टिंग सिस्टम से चयनकर्ताओं को सही परिणाम, प्रदर्शन की तुलना तथा फिटनेस में मदद मिलती है।

खबरें और भी हैं...