7 मई से होंगे सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस के इंटरव्यू
ग्वालियर | यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस के होने वाले इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें बताया गया है कि इंटरव्यू की शुरुआत 7 मई से होगी। इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर ई-समन लेटर जारी किए गए हैं। अगर किसी प्रतिभागी का फोटो मिस प्रिंट है तो उसे साथ में वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना होगा। साथ ही 2 पासपोर्ट फोटोग्राफ ले जाना होगा। इसके अलावा ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के अलावा अन्य चीजें ले जानी होगी। अगर प्रतिभागी को किसी भी तरह की परेशानी है तो इसके लिए फेसिलिटेशन काउंटर बनाए गए हैं। यूपीएससी की ओर से प्रीलिम्स में सेलेक्ट किए प्रतिभागियों के रोल नंबर और उनके इंटरव्यू की तारीख जारी की गई है। यह इंटरव्यू 7 से 17 मई तक चलेंगे।