महिला परिषद की मीटिंग आज, शहर आईं गीता
ग्वालियर | वन बंधु परिषद की अध्यक्ष गीता मूंदड़ा दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को ग्वालियर पहुंची। वह यहां परिषद के अंतर्गत संचालित महिला समिति की बैठक में शामिल होंगी। साथ ही वन बंधु परिषद के आगामी कार्ययोजना से जुड़ी जानकारी देंगी। ग्वालियर चैप्टर के अध्यक्ष आरपी अग्रवाल ने बताया कि शहर में होने वाली मीटिंग में वन बंधु के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। इसमें संस्था के पदाधिकारी अभी तक किए गए कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।