बच्चों ने प्रस्तुति के जरिए जल, जंगल और जीवन के प्रति किया जागरूक
ग्वालियर | जल, जंगल और जीवन के प्रति जागरूक करने के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से मुरार स्थित द फाउंडेशन स्कूल में कार्यक्रम कराया गया। इसमें स्कूल के स्टूडेंटस ने गीत, नाटक और एकल संवाद के माध्यम से लोगों को प्रकृति प्रेम के बारे में बताया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा और स्मार्ट सिटी सीईओ महिप तेजस्वी मौजूद रहे।