बिजली कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने का फायदा उठाकर जुपिटर
बिजली कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने का फायदा उठाकर जुपिटर एडमिनिस्ट्रेटिव एंड सिक्योरिटी सर्विसेज ने ग्वालियर रीजन में पदस्थ आउटसोर्सिंग के एक हजार से अधिक कर्मचारियों का तीन माह का तीन करोड़ से अिधक वेतन हड़प लिया। दिसंबर 2017 में इस कंपनी काे तीन माह एक्सटेंशन दिया गया था, लेकिन कंपनी ने इन कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया। गत एक अप्रैल को नई फर्म से अनुबंध होने के बाद इन कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।