पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अफसरों ने भी नहीं दिया कर्मचारियों की समस्या पर ध्यान

अफसरों ने भी नहीं दिया कर्मचारियों की समस्या पर ध्यान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

बिजली कंपनी के अफसरों ने भी अपने अंडर में काम कर रहे इन कर्मचारियों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में सिटी सर्किल के तानसेन जोन, सिटी सेंटर जोन सहित कई जगहों पर कार्यरत कर्मचारी वेतन के लिए परेशान हो रहे हैं। वेतन न मिलने की शिकायत इन कर्मचारियों ने जोन पर पदस्थ अफसरों से भी की, लेकिन अफसरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

पीएफ का भी विवाद

कर्मचारियों के वेतन में से प्रोविडेंट फंड के कटौत्रा को लेकर भी अब विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कंपनी ने वेतन में से पीएफ की राशि की कटौती तो की, लेकिन उसे भविष्य निधि कार्यालय में जमा नहीं कराया। कई कर्मचारियों ने अपने पीएफ स्टेटमेंट के लिए कंपनी से पत्राचार भी किया, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

खबरें और भी हैं...