2 डिग्री और बढ़ा दिन का पारा, 410 पर पहुंचा
ग्वालियर| बादल छंटने व नमी में गिरावट आते ही पारा फिर से चढ़ने लगा है। गर्मी व तेज धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार की अपेक्षा 2 डिग्री बढ़त के साथ 41 डिसे रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़त के साथ 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 37 फीसदी रही। यह सामान्य से 5 फीसदी अधिक रही। शाम की आर्द्रता 28 फीसदी रही। यह सामान्य से 11 फीसदी अधिक रही।
राहत की बारिश
यह तस्वीर झमाझम बारिश की नहीं, स्प्रिंकलर से डाले जा रहे पानी की है। गांधी प्राणी उद्यान में वन्य जीवों को गर्मी से बचाने के लिए जू प्रबंधन ने पानी बरसाने के लिए स्प्रिकंलर लगाए हैं, जिससे पेड़ों के ऊपर से गिरता पानी तापमान में गिरावट लाता है।