पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • छात्र प्रवेश पत्र के लिए परेशान केंद्रों में अब तक नहीं लगे कैमरे

छात्र प्रवेश पत्र के लिए परेशान केंद्रों में अब तक नहीं लगे कैमरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | ग्वालियर

जेयू द्वारा 17 अप्रैल से होने वाली यूजी पहले वर्ष की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रविवार तक छात्र प्रवेश पत्र के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। सर्वर डाउन होने के चलते कई छात्र प्रवेश पत्र डाउन लोड नहीं कर सके। जेयू प्रशासन के मुताबिक, छात्र परीक्षा फॉर्म जमा करने के बाद अब कभी भी प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउन लोड कर सकते हैं। रविवार को अंतिम दिन कई छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भरे। अब सोमवार को कॉलेज में फॉर्म जमा कर एप्रूव कराएंगे, तब कहीं जाकर प्रवेश पत्र ऑनलाइन निकाल सकेंगे। बीए, बीएससी, बीएससी होम साइंस व बीकाॅम पहले वर्ष रेगुलर व प्राइवेट माध्यम के लगभग 45 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

शासन के निर्देश के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे। सबसे अधिक दिक्कत सरकारी कॉलेजों में है, जहां बजट के अभाव के चलते कैमरे नहीं लगाए जा सके। एमएलबी ग्वालियर सहित कई कॉलेजों में कैमरे नहीं लग पाए। 12 अप्रैल को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में उच्च शिक्षा आयुक्त ने निर्देश दिए थे कि जनभागीदारी मद से सरकारी कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर परीक्षाएं आयोजित कराएं। वहीं कुछ निजी कॉलेज, जिन्हें परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनके द्वारा जेयू कार्यालय में अब तक आईपी एड्रेस जमा नहीं किया।

री-ओपनिंग व रीटोटलिंग के बाद 29 छात्रों के बढ़े नंबर

ग्वालियर|
जेयू द्वारा री-ओपनिंग व रीटोटलिंग के जारी किए गए रिजल्ट में 29 छात्रों के नंबर बढ़े हैं। इससे जेयू की मूल्यांकन प्रणाली पर सवाल खड़े हाे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि यदि पहले मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यदि मूल्यांकन करने वाले पहले एक्सपर्ट सही थे तो रीओपनिंग में कैसे नंबर बढ़ गए? रीओपनिंग में अधिक नंबर एमएड सेकंड सेमेस्टर में 13 छात्रों के बढ़े हैं। री-ओपनिंग में 17 व रीटोटलिंग में 12 छात्रों के अलग-अलग विषय में नंबर बढ़े हैं। पीआरओ डॉ. शांतिदेव सिसौदिया ने कहा कि पहले हुए मूल्यांकन में गड़बड़ी रही होगी तो छात्रों के री ओपनिंग व रीटोटलिंग में नंबर बढ़े हैं। छात्रों को री ओपनिंग व रीटोटलिंग का अवसर इसलिए दिया जाता है ताकि रिजल्ट में गड़बड़ी होने पर सुधार किया जा सके।

कैमरे किन केंद्रों में नहीं लगे, जानकारी जुटा रहे हैं

सीसीटीवी कैमरे किन परीक्षा केंद्रों में अब तक नहीं लगे इसकी जानकारी एकत्र कर रहे हैं। 17 से होने वाली यूजी पहले वर्ष की परीक्षाओं में 45 हजार छात्र भाग लेंगे। छात्र प्रवेश पत्र ऑनलाइन निकाल रहे हैं। अभयकांत मिश्रा, एआर, जेयू

खबरें और भी हैं...