एआईएपीजीईटी... आवेदन आज से, परीक्षा 24 जून को होगी
ग्वालियर| अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) -2018 के लिए 16 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई है। परीक्षा 24 जून को होगी और परिणाम 19 जुलाई को जारी होगा। अधिक जानकारी वेबसाइट www.aiapget.com, www.aiia.com, www.ayush.gov.in पर देखी जा सकती है।