बदले रूट पर 9.30 घंटे की देर से रात में गई बरौनी मेल
ग्वालियर से बरौनी जाने वाली ट्रेन रविवार को 9.30 घंटे की देर से सुबह 11.50 बजे के स्थान पर रात 9.30 बजे रवाना हुई। शनिवार को ग्वालियर आने वाली ट्रेन रविवार को दोपहर ग्वालियर आने के कारण ट्रेन को 9.30 घंटे फुटबैक किया गया। ट्रेन को बदले रूट पर भी चलाया गया। सोनपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ग्वालियर-बरौनी मेल को 14 से 16 अप्रैल तक तथा बरौनी -ग्वालियर मेल को 15 से 17 अप्रैल तक शाहपुर पटोरी के परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके साथ ही ग्वालियर-बरौनी मेल 17 से 21 अप्रैल तक बरौनी के स्थान पर छपरा स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी। बरौनी-ग्वालियर मेल 18 से 22 अप्रैल तक बरौनी के स्थान पर छपरा से शुरू होगी।