पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सरकारी अस्पतालों में जल्द शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना

सरकारी अस्पतालों में जल्द शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| प्रदेश के सभी अस्पतालों में जल्द ही आयुष्मान भारत योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपए तक के इलाज का प्रावधान रहेगा। सीएमएचओ डॉ.एसएस जादौन ने बताया कि इस योजना को जल्द ही शुरू करना है। आयुष्मान भारत योजना की गाइड लाइन आ चुकी है, जल्द ही सभी अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद इसे शुरू करने की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

फीस प्रतिपूर्ति के लिए आधार से कराना होगा वेरिफिकेशन

ग्वालियर|
आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्रों की फीस के लिए स्कूल संचालकों को एजुकेशन पोर्टल पर आधार से बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन करना होगा। उन्हें एक छात्र के लिए 4419 रुपए की प्रतिपूर्ति हो सकेगी। स्कूल शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 40% से ज्यादा छात्रों के नाम की स्पेलिंग में गलतियों के कारण स्कूलों को वर्ष 2016-17 की फीस में दिक्कत आ रही है।

खबरें और भी हैं...