पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • भुगतान को लेकर विवाद में अटका निर्माण कार्य

भुगतान को लेकर विवाद में अटका निर्माण कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के शंकरपुर में निर्माणाधीन स्टेडियम का कार्य माह के अंत तक शुरू हो जाएगा। भुगतान में हुए विवाद के चलते यहां का निर्माण कार्य दिवाली के बाद से बंद पड़ा था, जिसके बाद एमपीसीए ने हैदराबाद की कंपनी का कॉन्ट्रेक्ट रद्द कर इंदौर की सीएमएम कंस्ट्रक्शन को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंप दी है। एसोसिएशन के सीईओ रोहित पंडित के अनुसार, इस अत्याधुनिक स्टेडियम के निर्माण का कार्य कई चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में मैदान तैयार होगा। दूसरे चरण में नाॅर्थ व साउथ पवेलियन को तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसे बनाने में लगभग 18 करोड़ खर्च होंगे। तीसरे चरण में दिसंबर में दर्शकों के लिए स्टैंड तैयार किए जाएंगे। पूरी तरह स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा होने में करीब डेढ़ साल लगेगा। गौरतलब है कि भास्कर ने स्टेडियम के निमार्ण कार्य रुके रहने के मुद्दों को उठाया था। इसके बाद ही एमपीसीए ने कंपनी को बदलने का निर्णय लिया है, जिससे स्टेडियम का काम सुचारू रूप से जारी रहे।

हैदराबाद की कंपनी का कांट्रेक्ट रद्द, एमपीसीए ने इंदौर की सीएमएम कंस्ट्रक्शन को सौंपा शंकरपुर स्टेडियम का निर्माण

जनवरी 2016 में निर्माण शुरू हुआ था

प्रारंभिक दौर में दर्शकों के बैठने की क्षमता 30 हजार रहेगी।

दर्शकों के रिस्पॉन्स व फंड की उपलब्धता के आधार पर इसे बढ़ाकर 50 हजार तक करने की भी योजना है।

प्रोजेक्ट की कुल लागत

110 करोड़ रुपए है।

इस आकृति में बनना है स्टेडियम

पानी का संकट, कैसे मिलेगी अनुमति

पानी की समस्या के चलते शहर में निगम द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है। ऐसे में एमपीसीए को निर्माण के लिए अनुमति मिल सकेगी, ये अपने आप में विचारणीय प्रश्न है। हालांकि सीईओ रोहित पंडित का कहना है फिलहाल प्रारंभिक कार्य किए जाएंगे, जिनमें पानी की ज्यादा जरूरत नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...