पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पेहसारी से छोड़ा पानी चौथे दिन तिघरा में आया

पेहसारी से छोड़ा पानी चौथे दिन तिघरा में आया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| पेहसारी बांध से 11 अप्रैल को छोड़ा पानी रविवार को तिघरा जलाशय में आना शुरू हो गया है। वहां से पानी लिफ्टिंग का काम 3 अप्रैल से ठेकेदार ने बंद कर दिया था। जल संसाधन विभाग और ठेकेदार के बीच भुगतान का विवाद निपटने के बाद 27 पंपों से पानी छोड़ने का काम शुरू किया गया। रविवार को तिघरा में पानी का लेवल 719.85 फीट रहा। नगर निगम प्रशासन तिघरा जलाशय को भरने के लिए ककैटो से पेहसारी और फिर तिघरा जलाशय तक पानी लिफ्ट करके ला रहा है। ककैटो से पेहसारी तक पानी आ चुका है। पिछले दिनों पेहसारी से तिघरा तक पानी लाने पर भुगतान को लेकर समस्या आ खड़ी हुई थी। इसमें कलेक्टर राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा के जल संसाधन विभाग से बात करने पर समस्या का निदान किया गया था।

खबरें और भी हैं...