पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • थाने के बाहर कबाड़ वाहन देखकर बोले एसपी ये क्या हाल बना रखा है

थाने के बाहर कबाड़ वाहन देखकर बोले एसपी- ये क्या हाल बना रखा है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदरगंज थाने के बाहर रखे कबाड़ वाहनों का फोटो खींचते एसपी।

ग्वालियर | गुरुवार रात 11.30 बजे के बाद एसपी नवनीत भसीन अचानक पड़ाव और इंदरगंज थाने पहुंच गए। इंदरगंज में टीआई उमेश िमश्रा नदारद थे। थाने के बाहर कबाड़ वाहन पड़े देखकर एसपी बोले- ये क्या हाल बना रखा है तत्काल यह वाहन हटवाइएं। एसपी जब थानों का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान चेतकपुरी पेट्रोल पंप के पास शिक्षिका सपना भदौरिया का पर्स बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया। सपना हरिशंकरपुरम निवासी पति नागेश भदौरिया के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। पर्स में ढाई हजार रुपए व फोन था। श्री भदौरिया ने घटना के बाद डायल 100 पर कॉल किया तो पुलिस ने तीन संदिग्ध भी पकड़ लिए।

खबरें और भी हैं...