पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • भाई के यहां सोने चले गए, सूने घर से 1 लाख की चोरी

भाई के यहां सोने चले गए, सूने घर से 1 लाख की चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटीगांव क्षेत्र के सिमरिया गांव में घर के ताले तोड़कर चोर 10 हजार रुपए नकद और तीन तोला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। जिस समय चोर घर में घुसे उस समय पूरा परिवार बिजली गुल होने के कारण पड़ोस में ही रहने वाले रिश्तेदार के घर सोने गया था। गुरुवार सुबह चोरी होने का पता लगा। ग्राम सिमरिया निवासी हाेतम सिंह शाक्य के घर की बिजली बुधवार रात को चली गई। इसी दौरान घर की बिजली चली गई तो वह पड़ोस में स्थित अपने भाई के घर चले गए। तभी चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। उधर जनकगंज थाना क्षेत्र में कैंथ वाली गली के रहने वाली सीमा प|ी मनीषा सुतार ने अपनी स्कूटी घर के आंगन में लगा दी। तभी उनकी स्कूटी की डिक्की तोड़कर चोर लेडीज पर्स ले गए। उसमें उनका एटीएम रखा था और पासवर्ड भी लिखा हुआ था। उनके मोबाइल पर 27 हजार रुपए निकलने का एसएमएस आया तब पैसे निकलने का पता लगा।

खबरें और भी हैं...