ग्वालियर | जीवाजी यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा 6 साल पहले किए गए 60 कर्मचारियों के नियमितीकरण पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस मामले को लेकर कार्यपरिषद सदस्य हुकुम सिंह यादव व सुनीता बराहादिया ने गुरुवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की। दोनों ईसी मेंबर के आरोप हैं कि जिस समय नियमितीकरण किया गया, उस समय संबंधित पद खाली नहीं थे। कुलपति ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में प्रो. डीडी अग्रवाल, प्रो. एके सिंह व डीआर डॉ. आईके मंसूरी शामिल हैं।