ग्वालियर| चोरी की बाइक लेकर घूम रहे एक वाहन चोर को पड़ाव थाना पुलिस ने मोतीमहल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने अपने एक और साथी का नाम बताया है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। चोर के पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं। पड़ाव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक लेकर एक युवक फूलबाग क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने पड़ताल की तो मोतीमहल में एक बाइक पर युवक दिखा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास जो बाइक थी, वह चोरी की निकली। बाइक उसने खेड़ापति कॉलोनी से चुराई थी। आरोपी के बताए ठिकाने पर पहुंचकर पुलिस ने एक और बाइक बरामद कर ली। यह बाइक उसने 15 दिन पहले लक्ष्मीबाई कॉलोनी से चोरी की थी। पकड़े गए वाहन चोर का नाम विनोद पुत्र प्रताप पाल निवासी गुढ़ा-गुड़ी का नाका बताया गया है। उसने अपने साथी का नाम प्रमोद गौड़ निवासी घाटीगांव बताया है।
माकपा ने ममता बनर्जी का पुतला दहन किया
ग्वालियर। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में जनतंत्र की हत्या का माकपा ने राष्ट्रव्यापी विरोध किया। इसके विरोध में गुरुवार को माकपा ने शाम 6 बजे फूलबाग पर ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। पुतला दहन में माकपा नेता रामविलास गोस्वामी, एमके जायसवाल, शेखरानी, शैलेश परमार, प्रीति सिंह, श्याम यादव, आकांक्षा धाकड़ आदि मौजूद थे।