पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कितनी भी परेशानियां आएं, ईश्वर पर विश्वास रखें : कौशिक

कितनी भी परेशानियां आएं, ईश्वर पर विश्वास रखें : कौशिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कितनी भी परेशानियां आएं, ईश्वर पर विश्वास रखें : कौशिक

ग्वालियर|
जीवन में थोड़ी परेशानियां आने पर मनुष्य भगवान को कोसने लगता है। जीवन में कितनी भी परेशानियां आएं फिर भी ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। जो सच्चे मन से प्रभु की भक्ति करता है, उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। यह बात मुरार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन पं. सतीश कौशिक महाराज ने कही। महाराज जी ने कहा कि जीवन एक रंग-मंच की तरह है। जीवन में परेशानियों से घबराना नहीं चाहिए। जीवन में कठिन रोल अच्छे पात्र को ही मिलते हैं। ईश्वर की लीला सुनने से उनके प्रति प्रेम बढ़ता है। ईश्वर को प्राप्त करने के लिए आयु बंधन नहीं है। ध्रुव महाराज ने पांच वर्ष की अल्पायु में ही ईश्वर को प्राप्त कर लिया था।

खबरें और भी हैं...