स्त्री की तरफ गलत निगाहों से देखने का दुष्परिणाम क्या होता है, इसे जानने के लिए रामायण पढ़ना चाहिए। जुआ खेलने के क्या दुष्परिणाम होते हैं, इसे जानने के लिए महाभारत पढ़ना चाहिए। हमें ऐसे प्रयास करने चाहिए कि हमारा समाज व्यसनों से मुक्त हो सके। यह विचार लक्ष्मीगंज स्थित रामद्वारा में पुष्कर से आए संत अमृत राम ने प्रवचन के दौरान व्यक्त किए।रामद्वारा मे`19 मई से भागवत आयोजित की जाएगी। भागवत कथा से पूर्व शनिवार सुबह 8 बजे से रोकड़िया हनुमान मंदिर से रामद्वारा तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
भागवत कथा के लिए भूमिपूजन
भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समिति रोकड़िया सरकार मंदिर परिसर में स्थित देववन मैरिज गार्डन, छत्री बाजार में 20 मई से 27 मई तक भागवत कथा आयोजित की जाएगी। पं. गिरिराजशरण शर्मा भक्तों को कथा सुनाएंगे। कथा दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी। भागवत कथा के लिए गुरुवार को मुरैना सांसद अनूप मिश्रा ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर डॉ. जयवीर भारद्वाज, कमल किशोर गर्ग, नरेंद्र मंगल, अलका गर्ग, अचलेश्वर न्यास के अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, भरोसीलाल झा, नवल किशोर, हरिओम गर्ग आदि उपस्थित थे।