पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बेहतर कलाकार बनने के लिए पढ़ना भी होगा

बेहतर कलाकार बनने के लिए पढ़ना भी होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेहतर कलाकार बनने के लिए आपको हर चीज की जानकारी होना जरूरी है। इसके लिए आपको पढ़ना होगा। साथ ही नाट्य से जुड़ा इतिहास भी आपको पता होना चाहिए। यह जानकारी रंगकर्मी संजय लघाटे ने दी। इन दिनों दाल बाजार स्थित नाट्य मंदिर में रंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागियों को नाटक की रिहर्सल कराई जा रही है। एक्सपर्ट ने कहा कि रोजाना संवाद बोलने और अभिनय करने का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें। जितना अभ्यास करेंगे उतना आपके अभिनय में निखार आएगा। इस दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

हर उम्र के प्रतिभागी शामिल

रंग शिविर में हर उम्र के प्रतिभागी शामिल किए गए हैं। उन्हें बताया गया कि नाट्य विधा से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और कम्युनिकेशन स्किल भी बेहतर होगी।

खबरें और भी हैं...