आपदा प्रबंधन में हम सभी को पारंगत होना जरूरी है। पता नहीं कब इसकी जरूरत पड़ जाए। इसके माध्यम से हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं। यह बात होमगार्ड के डिप्टी कमांडेंट आरएस मीणा ने कही। वे गुरुवार को एनसीसी मुख्यालय परिसर में शुरू हुए 15 एमपी एनसीसी बटालियन के संयुक्त वार्षिक शिविर में कैडेट्स को आपदा प्रबंधन की बारीकियां सिखा रहे थे। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन हर व्यक्ति को सीखना चाहिए। इस दौरान आपदा प्रबंधन के विभिन्न उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही उनके उपयोग का तरीका भी बताया गया। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल जेएस तंवर ने कहा कि यहां आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। बेहतर इंसान बनने के साथ-साथ यह आपके जीवन में भी काम आएगा।
Ncc Camp
मास्क के बारे में बताते एक्सपर्ट।
होंगी विभिन्न एक्टिविटी
10 दिवसीय शिविर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें कैडेट्स को .22 की राइफल से निशाना लगाना, मैप रीडिंग, टेंट पिचिंग के अलावा खेल गतिविधियां होंगी।