प्राइवेट छात्र: परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 15 तक मौका
प्राइवेट छात्र: परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 15 तक मौका
ग्वालियर | निजी कॉलेजों से प्राइवेट माध्यम से बीए, बीएससी, बीएससी होम साइंस व बीकॉम पहले वर्ष की परीक्षा देने के लिए नामांकन कराने वाले छात्रों को सरकारी व अनुदानित कॉलेज से परीक्षा फॉर्म भरने का मौका जीवाजी यूनिवर्सिटी ने दिया है। फॉर्म विलंब शुल्क 500 रुपए के साथ भरने की तारीख बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी है। कॉलेजाें को फॉर्म की जांच करने के बाद जेयू में 16 अप्रैल तक फॉर्म जमा करना होगा। पहले फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल थी। तारीख इसलिए बढ़ाई है क्योंकि छात्रों का ट्रांसफर सरकारी व अनुदानित कॉलेज में नहीं हो सका था। 17 अप्रैल से होने वाली यूजी पहले वर्ष की परीक्षा में 45 हजार छात्र भाग लेंगे।