बादल छंटते ही 3.7 डिग्री चढ़ा पारा
दो दिन आंधी-बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप निकली, जिसके कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। स्थान: गेंद घर, संकटमोचन हनुमान मंदिर रोड।
ग्वालियर| बादल छंटते ही फिर से पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को सूरज के तेवर थोड़ा तीखे रहे। इससे अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 52 फीसदी रही। यह सामान्य से 20 फीसदी अधिक रही। शाम की आर्द्रता 24 फीसदी रही। यह सामान्य से 7 फीसदी अधिक रही। मौसम विभाग के मुताबिक अब दिन व रात दोनों तापमान बढ़त के साथ दर्ज होंगे।