राजधानी व शताब्दी में अब नाश्ता व खाने के रेट में 8 से 26 रु. तक की बचत
ग्वालियर | रेलवे ने शताब्दी, राजधानी व दूरंतो सहित प्रीमियम ट्रेनों के किराए में खाने के चार्ज में लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी को कम कर 5 फीसदी कर दिया है। इन ट्रेनों में 16 अप्रैल से बनने वाले टिकट में यात्रियों को इसका लाभ मिलने लगेगा। रेलवे के इस संशोधन से यात्रियों को लगभग 8 से 26 रुपए तक का लाभ मिलेगा। रेलवे ने स्टेशन व लंबी दूरी की ट्रेनों और शताब्दी, राजधानी व दूरंतो में खाने की कीमत पर वसूल किए जा रहे जीएसटी के अंतर को अब संशोधन कर समान कर दिया है। अब तक स्टेशन व लंबी दूरी की सामान्य ट्रेनों में खाने के बिल पर 5 फीसदी जीएसटी वसूल किया जा रहा था जबकि शताब्दी, राजधानी, दूरंतो में ट्रेन के टिकट के साथ खाने के चार्ज पर 18 फीसदी जीएसटी लगा कर किराया वसूल किया जा रहा था।
यह है ट्रेनों में खाने के चार्ज का नया चार्ट
एक्जीक्यूटिव श्रेणी
मॉर्निंग टी Rs.15
ब्रेकफास्ट Rs.90
लंच Rs.140
ईवनिंग टी Rs.70
एसी थर्ड, टू व सीसी
मॉर्निंग टी Rs.10
ब्रेकफास्ट Rs.70
लंच, डिनर Rs.120
ईवनिंग टी Rs.45
कांबो मील Rs.70
दूरंतो (स्लीपर)
मॉर्निंग टी Rs.10
ब्रेकफास्ट Rs.40
लंच, डिनर Rs.75
ईवनिंग टी Rs.20
(5 फीसदी जीएसटी के साथ)