ग्वालियर-दतिया की बैंकों के लिए मांगे 1500 करोड़ रुपए
बिजनेस रिपोर्टर | ग्वालियर/दतिया
अंचल के बैंकों में पिछले पंद्रह दिन से डिमांड के मुताबिक आरबीआई से कैश न मिलने से नगदी का संकट खड़ा हो गया है।। इसका असर शादी समारोह आैर अनाज मंडियों में फसल लेकर आ रहे किसानों पर पड़ रहा है। खासकर सर्वाधिक शाखाआें आैर एटीएम वाली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आैर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का खजाना खाली हो चुका है। इसके कारण शुक्रवार को कलेक्टर दतिया ने आरबीआई को पत्र लिखकर 500 करोड़ रुपए, शिवपुरी कलेक्टर ने करीब 200 करोड़ रुपए की डिमांड की है, ताकि जिले में किसानों आैर अन्य लोगों को कैश के संकट का सामना न करना पड़े। इससे पहले ग्वालियर कलेक्टर आरबीआई को पत्र लिखकर एक हजार करोड़ रुपए की डिमांड कर चुके हैं।