पीएम आवास के लिए निगम को मिली 1.75 हेक्टेयर भूमि
पीएम आवास के लिए निगम को मिली 1.75 हेक्टेयर भूमि
ग्वालियर |प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों के लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम को 1.75 हेक्टेयर भूमि दे दी है। यह भूमि मेहरा-सिरोल एरिया में दी गई है। यहां के लिए निगमायुक्त विनोद शर्मा ने पत्र लिखकर भूमि मांगी थी। कलेक्टर राहुल जैन उस पत्र के बाद योजना के लिए जमीन का आवंटन कर दिया है। उक्त भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एलआईजी और एमआईजी आवास बनाए जाएंगे। जिन्हें पात्र हितग्राहियों को आवंटित किया जाएगा। नगर निगम अभी महलगांव और ग्वालियर विस क्षेत्र में पीएम आवास योजना के लिए मकान बना रहा है।