पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 2 अप्रैल को छुट्टी पर रहे नौकरीपेशा ने बताए कारण

2 अप्रैल को छुट्टी पर रहे नौकरीपेशा ने बताए कारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत बंद के दौरान 2 अप्रैल को सरकारी दफ्तरों से गायब रहे अधिकारी-कर्मचारियों ने सर्वाधिक कारण सामाजिक कार्य व हिंसा को बताया है। 45 विभागों ने कलेक्टर राहुल जैन को 2 व 3 अप्रैल को नौकरी से अनुपस्थित रहे लोगों की जानकारी भेज दी है। शुक्रवार को पहुंची इस जानकारी को इकजाई कर अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या जोड़ी जा रही है। पुलिस भी जानकारी और मिले सबूतों की जांच कर रही है। जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि इस हिंसा के लिए लोग जुटाने से लेकर आर्थिक मदद तक के लिए सरकारी अधिकारी-कर्मचारी शक के दायरे में आ रहे हैं।

संदेह: सामाजिक कार्य का मतलब आंदोलन: अनेक अधिकारी-कर्मचारियों ने अनुपस्थित रहने का कारण सामाजिक कार्य में व्यस्त रहना बताया है। प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को संदेह है कि यह सामाजिक कार्य, जिसके बारे में स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है, वो भारत बंद ही था। क्योंकि, यह कारण लिखने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में सबसे ज्यादा संख्या एससी-एसटी वर्ग की है और भारत बंद का आव्हान इसी वर्ग ने किया था।बिजली कंपनी ने अब तक नहीं दी अवकाश पर कर्मियों की जानकारी 2 अप्रैल के भारत बंद में बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों के नाम भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। कलेक्टर राहुल जैन ने 2 व 3 अप्रैल को काम पर नहीं पहुंचे और इस दिन की छुट्टी लेने वाले लोगों की जानकारी मांगी है। लेकिन कंपनी प्रबंधन यह जानकारी नहीं भेज रहा। जबकि, कंपनी में अटेंडेंस बायोमैट्रिक मशीन द्वारा लगती है और उसका रिकार्ड निकालना आसान होता है। बताया जा रहा है कि कंपनी के स्थानीय आला-अफसर भी इस आंदोलन को सपोर्ट कर रहे थे।

बंद, सामाजिक कार्य व हिंसा के कारण नहीं पहुंच सके दफ्तर
खबरें और भी हैं...